Surguja News Today

22 जनवरी अयोध्या श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर अम्बिकापुर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन
जनमानस की सुविधा हेतु कलेक्टर द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त, किसी तरह की समस्या होने पर कर सकते हैं संपर्क

22 जनवरी अयोध्या श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर अम्बिकापुर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन
जनमानस की सुविधा हेतु कलेक्टर द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त, किसी तरह की समस्या होने पर कर सकते हैं संपर्क

अंबिकापुर 20 जनवरी 2024/ 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर अम्बिकापुर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक प्रयोजनार्थ विभिन्न प्रकार का आयोजन
किया जाना है। जनमानस की सुविधा हेतु किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इसके निराकरण हेतु कलेक्टर सरगुजा द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। समस्या होने पर जनता इनसे सीधे संपर्क कर सकेंगी।
विद्युत से संबंधित समस्या होने पर श्री एस.पी. कुमार कार्यपालन अभियंता, छ.ग.रा.वि.वि.कं.मर्या, अम्बिकापुर मोबाइल नंबर 9425587077 और श्री संतोष देवांगन, सहायक अभियंता,छ.ग.रा.वि.वि.क.मर्या, अम्बिकापुर 9893706411 पर संपर्क कर सकते हैं।
अग्नि दुर्घटना से संबंधित बचाव कार्य के लिए श्री अंजनी तिवारी, कार्यालय जिला सेनानी अम्बिकापुर मोबाइल नंबर 8120191269, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. जे.के. रेलवानी सिविल सर्जन जिला अस्पताल अम्बिकापुर मोबाइल नंबर 9826152980, पुलिस विभाग से श्री स्मृतिक राजनाला, नगर पुलिस अधीक्षक, अम्बिकापुर मोबाइल नंबर 9479193503, 9479194843, यातायात से श्री विजय कैवर्त यातायात प्रभारी अम्बिकापुर मोबाइल नंबर 9993748405, नगर निगम से श्री विजय कुजुर, नगर निगम राजस्व निरीक्षक मोबाइल नंबर 9926128612, अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा, मोबाइल नंबर 7803047619, तहसीलदार अम्बिकापुर श्री उमेश्वर सिंह बाज मोबाइल नंबर 7987540846, 9977930020 पर संपर्क कर सकते हैं।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज