पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में मतदाता जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में मतदाता जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

अंबिकापुर 13 जनवरी 2024 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में शनिवार को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में सरगुजा जिले के समस्त महाविद्यालय के प्राचार्य नोडल प्राध्यापकों सहित केंपस एम्बेसडर व संस्था की टेक्निकल स्टाफ हेतु मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरगुजा जिले के समस्त हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य व एक-एक टेक्निकल स्टाफ व नवीन मतदाता भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में उपस्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री टेकचंद अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के पूर्व सभी महाविद्यालय के प्राचार्य एवं नोडल प्राध्यापक अपने विद्यालय के शत प्रतिशत युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु आवश्यक पहल करें। उन्होंने सभी को शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ भी दिलाया। स्वीप प्लान कमेटी के सहायक नोडल अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 सरगुजा जिले के समस्त मतदान केंद्रों में वर्तमान में क्रियान्वित किया जा रहा है जिसके तहत 17 वर्ष से अधिक उम्र के युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए अग्रिम पंजीयन अपने मतदान केंद्र के बीएलओ के माध्यम से कर सकते है। इसके साथ ही, जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वह भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा कर 22 जनवरी के पूर्व आवेदन कर सकते हैं। आगामी फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा, जिनका नाम दावा आपत्ति उपरांत अंतिम रूप से मतदाता सूची में जुड़ेगा, वे सभी आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। जिला स्तरीय कार्यशाला में श्री अभिषेक मिश्रा के द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित टेक्निकल स्टाफ को मतदाता सूची में नाम जोड़ने विलोपन करने एवं नाम में संशोधन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से बताया गया।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज