Surguja News Today

सरगुजा – डामर प्लांट सील,क्या अन्य डामर प्लांट की भी होगी जांच।

अग्रवाल एंड कंपनी नामक डामर प्लांट सील,क्या अन्य डामर प्लांट की भी होगी जांच।

अंबिकापुर – अवैध संचालित डामर प्लांट को राजस्व की टीम ने किया सील. दरअसल सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बालमपुर में संचालित अशोक अग्रवाल एंड कंपनी नामक डामर प्लांट विगत तीन वर्षो से बिना दस्तावेज के धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा था जिसकी सूचना प्रशासन को लगते ही तत्कालीन कलेक्टर विलास भोसकर संदीपन ने जांच के निर्देश बतौली राजस्व की टीम को दी. वही निर्देश के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार संजय सारथी की टीम ने जब डामर प्लांट से संबंधित सारे दस्तावेज मांगे तो इस दौरान प्लांट में उपस्थित मुंशी द्वारा यह बताया गया कि विगत 3 वर्षों से प्लांट का संचालन हो रहा है प्लांट संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं है, वहीं प्लांट में मौजूद करीब डेढ़ सौ हाईवे से अधिक गिट्टी का होना भी पाया गया. साथ ही पर्यावरण उद्योग व भूमि संबंधी कोई दस्तावेज नहीं पाए गए इसके बाद राजस्व की टीम ने अवैध डामर प्लांट को सील कर दिया है. बरहाल अब देखना होगा कि इस अवैध डामर प्लांट को तो प्रशासन ने सील कर दिया है लेकिन जिले में कई और ऐसे डामर प्लांट चल रहे है, क्या उनकी भी जांच होगी ये तो देखने वाली बात होगी.

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज