
अंबिकापुर – जिला पंचायत मीटिंग से देर रात घर लौटे पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,अधिकारियों के दबाव के वजह से अक्सर डिप्रेशन में रहते थे मृतक सचिव,दरअसल सरगुजा जिले के लुण्ड्रा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत लालमाटी में मृतक सचिव सहनसाय पदस्थ थे वहीं विकसित भारत यात्रा शिविर की तैयारी में जुटे थे और मंगलवार को जिला पंचायत में मीटिंग के दौरान देर रात अपने घर रघुनाथपुर (मडवापारा) लौटे थे।और आज प्रातः घर के ही कमरे में फांसी लगा ली थी जिसकी खबर मिलते ही परिजन आनन फानन में अंबिकापुर मिशन हॉस्पिटल में भर्ती ले जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में सचिव की सांसे थम गई..वही परिजनों ने यह आरोप लगाया है की आए दिन अपने काम को लेकर डिप्रेशन में रहते थे और घर के अन्य सदस्यों से यह चर्चा भी करते थे की अधिकारियों के दबाव के वजह से काम करने में काफी दिक्कत हो रही है,जिससे मृतक आए दिन डिप्रेशन में रहते हुए ही समय से पहले अपने पदस्थापना स्थल चले जाते थे और सरकार की जो भी योजनाएं हैं संबंधित लोगों को लाभ पहुंचाने हर संभव प्रयास करते थे.. यही वजह है कि बीते मंगलवार को अधिकारियों द्वारा जिला पंचायत सभा कक्ष में पंचायत सचिवों की मीटिंग बुलाई गई थी और मीटिंग के दौरान मृतक सचिव अपने घर देर रात पहुंचे और आज सुबह घर के कमरे में ही फांसी लगा ली..बरहाल अब देखना होगा की विभाग इसपर किस तरह की जांच करती है यह तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा।










