Surguja News Today

संभाग कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्र चंद्रपुर का किया औचक निरीक्षण

संभाग कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्र चंद्रपुर का किया औचक निरीक्षण


SHAIF firdousi सक्ती 28 दिसम्बर 2023 राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अंतर्गत 1 नवंबर से जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी संबंधी कार्य किया जा रहा है। जिसका आज बिलासपुर संभाग के कमिश्नर श्री के. डी. कुंजाम ने धान उपार्जन केंद्र चंद्रपुर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान की गुणवत्ता व नमी की मात्रा, समिति प्रभारी से कुल धान खरीदी की मात्रा, मिलर्स द्वारा धान उठाव की स्थिति, पंजीकृत किसानों एवं धान क्रय कर चुके किसानों की अद्यतन स्थिति, बारदाना की उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
कमिश्नर श्री कुंजाम ने धान उपार्जन केन्द्रों में उपस्थित किसानों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। संभागायुक्त ने जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहकारिता अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य राजस्व अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज