प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस को 24 लाख रूपए की राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस को 24 लाख रूपए की राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर 27 दिसम्बर 2023 कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के निकटतम वारिसों के लिए 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिसमें तहसील बतौली के ग्राम सुआरपारा के निवासी बालक राम कंवर की आकाशीय बिजली से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारीस सरस्वती, तहसील बतौली के ग्राम नकना के निवासी दिपक केरकेट्टा की आकाशीय बिजली से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस अमृता केरकेट्टा, तहसील मैनपाट के ग्राम कुनिया के निवासी मूलो बाई की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस मुलारो सनियारो, तहसील मैनपाट के ग्राम कुनिया के निवासी मनबोध माझी की नदी के पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस सुखमनिया, उपतहसील राजापुर के ग्राम बंदना के निवासी पिन्की माझी की नदी के पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस सीताराम माझी, तहसील सीतापुर के ग्राम प्रतापगढ़ के निवासी सरस्वती एक्का की नदी के पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारीस सुरजन एक्का को 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज