कलेक्टर ने ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने के दिए निर्देश, जिले में विभिन्न स्थलों पर की जा रही अलाव की व्यवस्था


कलेक्टर ने ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने के दिए निर्देश, जिले में विभिन्न स्थलों पर की जा रही अलाव की व्यवस्था

अम्बिकापुर 17 दिसम्बर 2023 कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने आमजनों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी और जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को चौक-चौराहों तथा विभिन्न आबादी वाले स्थलों पर आवश्यकतानुसार अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान गिर रहा है जिसके चलते शीतलहर का प्रकोप जारी है और आने वाले दिनों में इसमें और अधिक गिरावट होने की आशंका जताई जा रही है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने नगरी निकाय, ग्राम पंचायत, बड़े कसबे और आबादी वाले स्थान जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था तत्काल की जाएगी उन्होंने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार तापमान गिरता जा रहा है। जिले में इस तरह की स्थिति को देखते हुए अलाव जलाकर ठंड से बचें। लकड़ी की खपत को कम करने के लिए गोबर से बने उपले और गोबर लकड़ी का इस्तेमाल करें। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि ठंड से बचने के लिए पूरे कपड़े पहने और अलाव का उपयोग करें। इस बदलते मौसम में थोड़ी सावधानी बरतें अपने व परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य का खास तौर पर खयाल रखने की सलाह दी है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज