-अंबिकापुर के प्रतापपुर नाका के पास स्कूटी और कार की टक्कर में पिता-पुत्री घायल हो गए हैं. आपको बता दे की सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार अपने दफ्तर के लिए सुबह 10:30 जा रहे थे. इसी दौरान प्रतापपुर नाका के पास तेज रफ्तार कलेक्टर की शासकीय कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें पिता को गंभीर चोट आई है तो वही पुत्री को कमर में चोट आई है. दोनों घायलों को अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर सरगुजा कलेक्टर ने इस एक्सीडेंट को जानबूझकर नही होने की बात कहीं है साथ ही कहा कि दोनों घायलों बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के प्रबंधन को बोल दिया गया है. जिससे कि इलाज में किसी भी तरह से लापरवाही ना हो सके।
बाईट_01_कुंदन कुमार_कलेक्टर_सरगुजा

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !
Post Views: 243









