सचिव लोक सेवा आयोग को नवीन जिला एम.सी.बी. में परीक्षा केन्द्र स्थापित करने हेतु कलेक्टर ने लिखा पत्र

सचिव लोक सेवा आयोग को नवीन जिला एम.सी.बी. में परीक्षा केन्द्र स्थापित करने हेतु कलेक्टर ने लिखा पत्र

मनेन्द्रगढ़ 16 दिसम्बर 2023 नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का गठन 09 सितम्बर 2022 को हो चुका है। वर्तमान में इस जिले के परीक्षार्थी अन्यत्र जिलों में जाकर पी.एस.सी. परीक्षा में सम्मिलित होते रहें हैं। चूँकि अब जिले का गठन हो चुका है,अतः कलेक्टर श्री नरेंद्रकुमार दुग्गा ने परिक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला में परीक्षा केन्द्र स्थापित किया जाने के संबंध में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया है कि वर्तमान में जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में 06 परीक्षा केन्द्र (01 महाविद्यालय एवं 05 स्कूल) बनाये जा सकतें है जिसमें लगभग 2000 परीक्षार्थी परीक्षा मे सम्मिलित हो सकते हैं।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज