मध्यप्रदेश से परिवहन किये जा रहे 27 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत की गयी कार्रवाई


मध्यप्रदेश से परिवहन किये जा रहे 27 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत की गयी कार्रवाई

मनेंद्रगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन सीजन 2023-24 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देश पर जिले में धान खरीदी के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित धान खरीदी की निरंतर जांच की जा रही है। जिले के सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिसके फलस्वरूप जांच दलों द्वारा विगत रात्रि मध्यप्रदेश राज्य के कोठी से आ रहे पिकअप क्रमांक एमपी 18 जीए 2010 से करीब 27 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। उक्त जब्त धान को उपार्जन केन्द्र केल्हारी में सुपुर्द कर मंडी अधिनियम एवं धान उपार्जन नीति 23-24 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सहायक खाद्य अधिकारी श्री जतिन देवांगन ने बताया कि कलेक्टर श्री दुग्गा के मार्गदर्शन में गठित जांच दल द्वारा राज्य के सीमा पर निगरानी रखकर सघन जांच करने के दौरान मालवाहक वाहन क्रमांक एमपी18 जीए 2010 से अवैध धान मनेंद्रगढ़ जिले में परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जो की मनवारी निवासी दिनेश साहू की है। जाँच के दौरान खाद्य निरीक्षक सदानंद पैकरा, प्रवीण मिश्री तथा स्थानीय पुलिस मौजूद थे

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज