Breaking -निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर एक प्रधान आरक्षक एवं एक आरक्षक सस्पेंड

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर एक प्रधान आरक्षक एवं एक आरक्षक सस्पेंड

जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए लगातार पहल की जा रही है जिसके तहत वाहनों की चेकिंग तथा वाहनों की सघन जांच भी कराई जा रही है जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो इसके लिए सरहदी इलाकों में जांच की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है जिसका जायजा लेने लगातार जिला प्रशासन के आला अधिकारीयो द्वारा सरहदी निगरानी दलों का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है

इसी क्रम में बीते दिन शुक्रवार को एम आर कश्यप उप पुलिस अधीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा मनेन्द्रगढ़ रोड कालीघाट अंबिकापुर औचक निरीक्षण पर पहुंचे स्थैतिक निगरानी दल क्रमांक 9 के औचक निरीक्षण के दौरान दो पुलिस कर्मचारी प्रधान आरक्षक प्रवीण चंद्र तिवारी एवं आरक्षक रिजयूस कुजूर को कर्तव्यों के निर्वहन में घोर अनुशासनहीनता लापरवाही भारत ने एवं पुलिस रेगुलेशन के पैरा 64 के नियम दो एवं चार व सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 2 के उप नियम एक के एक दो तीन का उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है उनकी निलंबन अवधि में नियमानुसार गुजारा भत्ता देय होगा

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज