
सम्पादक शैफ फिरदौसी चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और गड़बड़ी करने वालों को कड़ा संदेश देने एसडीएम की अगवाई में गुरुवार को एफ एस टी तहसीलदार और पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान एसडीएम श्री राम सिंह ठाकुर के साथ ही नायब तहसीलदार अंकिता तिवारी तहसीलदार नीतू भगत मौजूद रहें । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर असामाजिक तत्व को कड़ा संदेश देने फ्लैग मार्च निकाला गया।

एसडीएम श्री राम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मार्च के दौरान पुलिस की टीम विधानसभा लुण्ड्रा के ग्राम उदारी,बरगीड़ीह,खाराकोना,सिलसिला, होते हुए बरगीड़ीह चौक पहुचे ।


फ्लेग मार्च के दौरान एसडीएम श्री राम सिंह ठाकुर नायब तहसीलदार अंकिता तिवारी तहसीलदार नीतू भगत ,थाना प्रभारी संपत पोताई,एएसआई अभिषेक दुबे, जितेंद्र भगत,आरक्षक जगेश्वर बघेल,दीपक पांडे,हेमंत पैकरा, संजय तिर्की,इमिल टोप्पो, फुलेवसर प्रजापति मौजूद रहें।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









