Surguja News Today

एफएसटी दल द्वारा शिकायत की जांच, प्रत्याशी को नोटिस जारी

एफएसटी दल द्वारा शिकायत की जांच, प्रत्याशी को नोटिस जारी

अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2023/ सीतापुर के आदर्श नगर स्थित गोदाम में संदिग्ध प्रचार सामग्री रखे जाने की शिकायत पर एफएसटी दल द्वारा गोदाम में पहुंचकर जांच की गई जिसमें साड़ी, जूते, छाता एवं खेल सामग्री पाई गई। सामग्री पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री अमरजीत भगत का नाम अंकित होना पाया गया। एफएसटी दल द्वारा की गई जांच के संबंध में संज्ञान लेते हुए रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर द्वारा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर अपना जवाब 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करने कहा गया है।


आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रत्याशी को नोटिस जारी

अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2023 बीते शुक्रवार को लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लटोरी में एफएसटी दल द्वारा जांच के दौरान इनोवा वाहन में 3 प्लास्टिक बोरी में थैला और उसमें शाल रखी पाई गई थी जिसमें प्रत्येक थैले के ऊपर में कमल फूल का चिन्ह और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल का नाम सहित कैलास मेडिकल स्टोर लखनपुर छ.ग. लिखा पाया गया। एफएसटी दल द्वारा जप्त उक्त सामग्री से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन प्रतीत होने पर रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 द्वारा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर एक दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज