फ्लाइंग स्क्वॉड दल द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में छाता, साड़ी, स्पोर्ट्स शूज आदि सामग्री की गई जप्त


फ्लाइंग स्क्वॉड दल द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में छाता, साड़ी, स्पोर्ट्स शूज आदि सामग्री की गई जप्त

Shaif firdousi अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2023 विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने वालों कारणों जैसे राशि, सामग्री का वितरण, नशीले पदार्थ का परिवहन और वितरण को रोकने के लिए जिले में फ्लाइंग स्क्वॉड दल, स्टेटिक सर्विलेंस टीम सहित विभिन्न दल गठित किए गए हैं, जो निर्वाचन अवधि में इन सभी गतिविधियों पर नजर बनाए रखते हैं।


इसी कड़ी में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए बीते दिन शनिवार को ग्राम सीतापुर आदर्श नगर में फ्लाइंग स्क्वॉड दल द्वारा 384 नग छाता, सहित टी शर्ट, हाफ पैंट और खेल सामग्री और एक वाहन जप्त किया गया। इस सामग्री में कांग्रेस प्रत्याशी का नाम अंकित मिला।

एफएसटी दल द्वारा जप्त की गई सामग्री का पंचनामा बनाते हुए रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित की गई और सामग्री थाना प्रभारी सीतापुर को सुपुर्द किया गया। इसी तरह गत दिवस ही रात 9 बजे के करीब प्राप्त शिकायत पर उक्त फ्लाइंग स्क्वॉड दल द्वारा एक्शन लेते हुए आदर्शनगर स्थित गोदाम से साड़ी 1640 नग, स्पोर्ट्स शूज 555 नग, और चांदनी 70 नग जप्त किया गया। जांच के दौरान गोदाम में रखे सामग्री का बिल मौके पर संदेहास्पद पाए जाने पर जप्ती की कार्रवाई की गई। एक अन्य शिकायत में ग्राम राधापुर, बेरियर पारा में स्थित गोदाम से धोती और खाना बनाने का सेट जप्त किया गया। जप्त किए गए सामग्री को थाना प्रभारी सीतापुर की सुपुर्दगी में दिया गया।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज