अंबिकापुर सामग्री में शाल और थैले हुए जप्त ।

थाना लखनपुर अंतर्गत लटोरी में जांच के दौरान संदिग्ध सामग्री के परिवहन को रोका गया, एफएसटी दल की कार्रवाई, सामग्री में शाल और थैले हुए जप्त

अम्बिकापुर 28 अक्टूबर – निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण विधानसभा निर्वाचन संपन्न करने उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र-10 अम्बिकापुर के अन्तर्गत ग्राम लटोरी, थाना लखनपुर में एफएसटी दल को मुखबिर से सूचना मिलते ही त्वरित एक्शन लिया गया। लटोरी नाका में वाहनों की जांच के दौरान इनोवा वाहन में तीन प्लास्टिक बोरी में थैला एवं उसमें एक-एक शाल रखा हुआ पाया गया। उक्त थैला एवं शाल के संबंध में वाहन चालक से पूछताछ की गई। उक्त वाहन में रखे तीनों बोरी को वाहन से उतरवाकर बोरी खोलवाकर जांच की गई। उक्त तीनों में 100-100 नग सफेद रंग का थैला, सभी थैला में एक-एक शाल तथा कमल फूल का चिन्ह बना हुआ पाया गया। टीम द्वारा उक्त सामग्री की कीमत लगभग 75 हजार रुपए आंकी गई है।एफएसटी दल द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त सामग्री को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया एवं थाना लखनपुर को सुपुर्द किया गया। वाहन के दस्तावेज सही पाए जाने के कारण वाहन को छोड़ दिया गया।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज