हल्दीबाड़ी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



हल्दीबाड़ी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मनेन्द्रगढ़/26 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले के निर्देशन में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. सरोज वाला श्याग बिश्नोई के द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु स्वीकृत गतिविधियों के अंतर्गत हल्दीबाड़ी भूमिगत परियोजना में मतदान हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम डॉ. बिश्नोई ने मतदाताओं के लिए प्रेरक उद्बोधन देते हुए सभी को स्वयं एवं परिवार के सभी मतदाता सदस्यों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मतदाता जागरूकता संबंधी प्रेरक नारों जैसे- सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है। है यह सब की जिम्मेदारी, डालें वोट सभी नर नारी। वोट डालने बूथ पर जाएं, लोकतंत्र का पर्व मनाएं। बहकावे में कभी ना आना, सोच समझकर बटन दबाना। आदि नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए मतदाता शपथ दिलायी गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्ही. के. रैकवार कालरी प्रबंधक, एस. पी. ठाकुर सीनियर मैनेजर माइनिंग, सत्येंद्र उदय एन. सिंग सेफ्टी ऑफिसर, सुमित सैनी कार्मिक प्रबंधक, हल्दीबाड़ी आशीष शिवहरे कालरी इंजीनियर का सराहनीय योगदान रहा।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज