Surguja News Today

सूत्र- मंथन कल कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आयेगी जिसमें सरगुजा संभाग की विधानसभा सीट भी होगी।

सूत्र – कल कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आयेगी। जिसमें सरगुजा संभाग की विधानसभा सीट भी होगी।

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार *सरगुजा संभाग* में कांग्रेस की स्थिति –

*विधानसभा अंबिकापुर* – टीएस सिंहदेव (लगभग जीत तय है)

*विधानसभा सीतापुर* – अमरजीत भगत (मार्जिन कम हो सकता है। लेकिन यह सीट कांग्रेस की ही रही है लंबे दशक से।)

*विधानसभा भरतपुर* – गुलाब कमरो (थोड़ा मुश्किल है लेकिन दूसरा विकल्प ज्यादा नुकसान करेगा।)

*विधानसभा मनेंद्रगढ़* – विनय जयसवाल (चेहरा बदलना कांग्रेस के लिए फायदेमंद होगा। जनता कांग्रेस का विरोध नहीं कर रही लेकिन संगठन में प्रतिनिधि का विरोध है लगभग हर जगह।)

*विधानसभा बैकुंठपुर* – अंबिका सिंहदेव (क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का थोड़ा विरोध है लेकिन दूसरा दमदार कैंडिडेट नहीं है।)

*विधानसभा प्रेमनगर* – वर्तमान विधायक को टिकट न मिलने पर शशि सिंह या भानुप्रताप सिंह।
( संगठन के सभी पदाधिकारी वर्तमान विधायक को दुबारा टिकट देने मांग कर रहे हैं। जनता उम्रदराज विधायक को जगह नया चेहरा मांग कर रही है।पारिवारिक लोकप्रियता को देखते हुए *भारत यात्री शशि सिंह* को टिकट मिलने से लाभ हो सकता है।) (बाबा साहेब का हस्तक्षेप जरूरी है। )

*विधानसभा रामानुजगंज* – बृहस्पति सिंह ( खुलेआम विरोध है। टी एस बाबा साहेब की सहमति के बिना वर्तमान विधायक को टिकट देने पर इस सीट में नुकसान होगा)

*विधानसभा प्रतापपुर* – प्रेमसाय सिंह टेकाम (वर्तमान विधायक की लोकप्रियता दांव पर है। जिला पंचायत चुनाव लड़ चुके युवा नेता रामदेव जगते उम्मीदवारों की लाइन में जनता के चहेते हैं। फिर भी बीजेपी के साथ कांटे की टक्कर होगी।)

*विधानसभा भटगांव* –पारसनाथ राजवाड़े (कांग्रेस का विरोध नहीं लेकिन चेहरा बदल कर ही सीट निकाल सकते हैं। मुस्लिम समुदाय से सफी अहमद कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं लेकिन जातिगत समीकरण दो भागों में बंटी हुई है। बीजेपी ने महिला कैंडिडेट उतारा है तो इसका जातिगत समीकरण पर प्रभाव पड़ेगा क्षेत्र में। कांग्रेस से *जिलाध्यक्ष भगवती रजवाड़े* जातिगत समीकरण और महिला कैंडिडेट के रूप में टक्कर दे सकती हैं।)

*विधानसभा सामरी* – चिंतामणि महाराज
(जातिगत समीकरण के हिसाब से वर्तमान विधायक को ही टिकट दिया जाए तो ही सीट सुनिश्चित होगी। कार्यकर्त्ताओं की नाराज़गी समीकरण बिगाड़ सकती है। बाबा साहेब का हस्तक्षेप होगा तभी ये सीट कांग्रेस के पक्ष में होगा।)

*विधानसभा लुंड्रा* – डॉ. प्रीतम राम (कार्यकर्ताओं की थोड़ी नाराज़गी है लेकिन बेहतर विकल्प नहीं। छवि ठीक है। वर्तमान विधायक पर भरोसा कर सीट निकाल सकती है कांग्रेस)


*संभाग के समीकरण को प्रभावित करने वाले विधानसभा –*

*जशपुर – विनय भगत* (वर्तमान विधायक को टिकट मिलने पर चुनाव में विरोध दिखेगा। विधायक के द्वारा कार्यकर्ताओ की अनदेखी नुकसान करेगी इस सीट में। ईसाई समुदाय और मुस्लिम समुदाय का भरपूर विरोध है जो कांग्रेस के कोर वोटर्स हैं। नए ईसाई चेहरे को मौका मिले तो सबकी नाराज़गी दूर हो सकती है। *भारत यात्री आशिका कुजूर (ईसाई)* इसी विधानसभा से टिकट की मांग कर रही हैं।)

*पत्थलगांव – रामपुकर सिंग,नंदकुमार साय* ( जिला बनाने को मांग पूरी न होने की वजह से विरोध है। उम्रदराज प्रतिनिधियों को टिकट देने का नुकसान हो सकता है। *भारत यात्री रत्ना पैंकरा* इसी विधानसभा से टिकट की मांग कर रही हैं।)

*कुनकुरी – यूडी मिंज* ( विरोध के बावजूद कांग्रेस का कोई दूसरा कैंडिडेट नहीं निकाल सकता ये सीट। वर्तमान विधायक को ही टिकट देना होगा। ईसाई समुदाय के प्रमुख विशप स्वामी जी ने वर्तमान विधायक को दुबारा टिकट मिलने पर नाराज़गी जताई है जिसकी वजह से ईसाई समुदाय के वोटर्स अन्य प्रत्याशी की मांग भी कर रहे हैं।)

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज