Surguja News Today

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा हेतु उड़नदस्ता दल एवं पर्यवेक्षक नियुक्त

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा हेतु उड़नदस्ता दल एवं पर्यवेक्षक नियुक्त

अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 27 अगस्त 2023 को पर्यवेक्षक (खुली सीधी भर्ती) भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पर्यवेक्षक (खुली सीधी भर्ती) परीक्षा प्रातः10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक जिले के कुल 39 परीक्षा केंद्रो में एवं पर्यवेक्षक (परिसीमित सीधी भर्ती) अपरान्ह 2 बजे से 4ः15 बजे तक कुल 5 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी। कलेक्टर ने उक्त परीक्षा के सफल संचालन, अनैतिक कार्यों या नकल आदि रोकने हेतु अधिकारियों का उड़नदस्ता दल गठित किया है तथा परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्रीमती पूजा बंसल,नायब तहसीलदार अम्बिकापुर श्री कमलेश कुमार मिरी एवं नायब तहसीलदार उप तहसीलदार श्रीमती संगीता साय को परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्कूल रोड़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदारपुर, नगर निगम ऑफिस के सामने, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर एवं विवेकानंद विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर घड़ी चौक का उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उदयपुर श्री भागीरथी खांडे, नायब तहसीलदार अम्बिकापुर श्री निखिल श्रीवास्तव एवं नायब तहसीलदार श्री संजय कुमार को परीक्षा केन्द्र कार्मेल स्कूल नमनाकला, हॉलीक्रास वूमेन्स कॉलेज, हॉलीक्रास कान्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हॉलीक्रास कान्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, उर्सु लाइन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्री सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा, सरस्वती महाविद्यालय सुभाषनगर, सेंट जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा एवं सेंट जोन्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा,दशमेश पब्ल्कि स्कूल एमजी रोड़, का उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। डीप्टी कलेक्टर श्री फागेस सिन्हा, नायब तहसीलदार अम्बिकापुर श्री अजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार उदयपुर श्री आकाश गौतम को ऑरियण्टल पब्लिक स्कूल, नेहरू विद्या मंदिर,संत हरकेवल विद्यापीठ सिनीयर सेकेण्डरी स्कूल, सनराईस हायर सेकेण्डरी स्कूल, के.आर टेक्निकल कॉलेज, मॉन्टफॅार्ट स्कूल सरगवा, श्री सांई बाबा स्कूल, अम्बिका मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासीकय आरएमडी कृषि महाविद्यालय, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर का उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। डीप्टी कलेक्टर श्री नीरज कौशिक,तहसीलदार श्री उमेश्वर सिह बाज, प्रभारी तहसीलदार दरिमा श्रीमती अंकिता पटेल को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय केशवपुर, सिद्धार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर, न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर, विक्टोरिया पब्लिक स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कतकालो, शासकीय बाल एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजी, का उड़नदस्ता दल गठित किया गया ह।
परीक्षा हेतु पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त- उक्त परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज अम्बिकापुर हेतु श्रम पदाधिकारी श्री नितेश विश्वकर्मा, परीक्षा केन्द्र शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हेतु कार्यपालन अभियंता थर्मल पावर श्री विनोद भगत, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हेतु जिला योजना सांख्यिकी अधिकारी श्री लव कुमार त्रिपाठी, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु उप संचालक समाज कल्याण श्री डी के राय, शासकीय नगर पालिक निगम स्कूल हेतु जिला खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन हेतु उप अभियंता क्रेडा विभाग श्री जेआर शेंडे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदारपुर नगर निगम ऑफिस के सामने हेतु रोजगार अधिकारी उप संचालक श्री ललित कुमार पटेल, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर हेतु सहायक संचालक जिला शिक्षा कार्यालय श्री अशोक कुमार सिन्हा, विवेकानंद निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घड़ी चौक का उप संचालक पशु चिकित्सा श्री बी.पी. सतनामी, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घड़ी चौक हेतु एमएमजीएसवाई के सहायक अभियंता श्री ब्रिजेश कुमार श्रीवास्तव, कार्मेल स्कूल नमनाकला हेतु एपीसी समग्रश शिक्षा श्री करूणेश चन्द्र श्रीवास्तव, हॉलीक्रास वूमेन्स कॉलेज हेतु सहायक आयुक्त श्री डीपी नागेश, हॉलीक्रास कान्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु सहायक पंजीयक श्री एस के पैकरा, हॉलीक्रास कान्वेट सिनीयर सेकण्डरी स्कूल हेतु सेतू संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एचएस नायक, उर्सु लाइन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अरूण मिश्रा, श्री सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा हेतु छत्तीसगढ़ विकास अभिकरण के सहायक अभियंता श्री सितेन्द्र नाथ दुबे, सरस्वती महाविद्यालय सुभाषनगर हेतु उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री आरएल एक्का, सेंट जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा हेतु वेयर हाउस प्रबंध श्री संदीप कुमार गुप्ता, सेंट जोन्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा हेतु उद्यान विभाग के उप संचालक, श्री अजय कुमार कुशवाहा, दशमेश पब्लिक स्कूल हेतु जिला अत्ंयावसायी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस तिग्गा, ऑरियन्टल पब्लिक स्कूल हेतु उप संचालक कृषि श्री पीएस दिवान, नेहरू विद्या मंदिर नमनाकला हेतु सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रदीप खलखो, संत हरकेवल विद्या पीठ सिनीयर सेकेण्डरी स्कूल हेतु पीएमजीएसवाय के सहायक अभियंता श्री चार्ल्स रोशन एक्का, सन राईस हायर सेकेण्डरी स्कूल हेतु आरईएस के कार्यपालन अभियंता श्री राजेन्द्र प्रसाद कुटार, के.आर. टेक्निकल कॉलेज हेतु प्रबंधक हस्तशील्प श्री राजेन्द्र राजवाड़े, मॉन्टर्फाट स्कूल सरगवां हेतु कार्यपालन अभियंता विद्युत यांत्रिकी श्री विकास वर्मा, श्री सांई बाबा स्कूल हेतु कार्यपालन अभियंता हाउसिंग बोर्ड श्री जी.पी. प्रजापति, अम्बिका मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु जिला मिशन समन्वयक श्री रविशंकर तिवारी, आरएमडी कृषि महाविद्यालय हेतु सहायक अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास अभिकरण श्री संदीप कुमार रवि, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर हेतु सहायक संचालक ग्रामोद्योग श्री विवेक गुप्ता, स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हेतु खेल अधिकारी श्री देवेन्द्र सिन्हा, सिद्धार्थ उच्चतर माध्यमिक हेतु एसडीओ फॅारेस्ट श्री एके अम्बष्ट, न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल हेतु सहायक अभियंता सेतू संभाग श्री बी.के. मेहरोत्तरा, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल हेतु जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री जगदेव राम प्रधान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर हेतु विकाखण्ड अधिकारी श्री गोपाल कृष्ण दुबे, विक्टोरिया पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री व्ही.एस. बेदिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कतकालो हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार गुहे, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजी हेतु जिला विपणन अधिकारी श्री अरूण विश्वकर्मा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजी हेतु उप संचालक मतस्य के उप संचालक श्री सतीश अहिरवार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज