https://youtu.be/CtWDibPGQHo?si=b00JnU5TKEjykS23
???? सर्व आदिवासी समाज व सर्व हिन्दू समाज द्वारा लुंड्रा विधानसभा में विधायक प्रत्याशी उम्मीदवार की घोषणा का विरोध करते हुवे जमकर किया गया विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी


????भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर लुंड्रा में विधानसभा प्रत्याशी उम्मीदवार बदलकर आदिवासी हिन्दू को प्रत्याशी बनाये जाने की मांग की गई


गिरधर कुमार सरगुजा न्यूज़ टुडे/संवाददाता/अम्बिकापुर:-
भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा सीटों में से 21 विधानसभा सीटों में विधायक प्रत्याशी उम्मीदवारों की घोषणा के पश्चात जगह जगह विरोध प्रदर्शन के स्वर भी मुखरित होते हुवे नजर आ रहे है ।
छत्तीसगढ़ में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है,वैसे ही राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है । लुंड्रा विधानसभा में अल्पसंख्यक को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा टिकट हेतु उम्मीदवार घोषित किये जाने के साथ ही विरोध व आक्रोश की ज्वाला फुट पड़ी है ।
इसी तारतम्य में 23 अगस्त को कला केंद्र अम्बिकापुर में हजारों की संख्या में शामिल सर्व आदिवासी समाज व हिन्दू समाज द्वारा लुंड्रा विधानसभा में भाजपा द्वारा अल्पसंख्यक को भाजपा प्रत्यासी घोषित किये जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुवे मुख्य मार्ग में जमकर नारेबाजी करते हुवे भाजपा संकल्प भवन अम्बिकापुर में जाकर जे पी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा,ओमप्रकाश माथुर प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष,अरुण साव प्रदेश प्रभारी भाजपा छत्तीसगढ़ के नाम भाजपा जिलाध्यक्ष सरगुजा ललन प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपते हुवे भाजपा द्वारा अल्पसंख्यक को विधायक प्रत्याशी उम्मीदवार घोषित किये जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुवे अनुसूचित जनजाति के सीट पर अल्पसंख्यक को उम्मीदवार घोषित किये जाने को गलत निर्णय बताते हुवे आदिवासी हिन्दू को लुंड्रा विधानसभा का प्रत्यासी घोषित किये जाने संबंधित मांग की गई ।
विरोध प्रदर्शन करने वालो द्वारा यह कहा गया कि प्रबोध मिंज द्वारा अल्पसंख्यक व अनुसूचित जनजाति का दोहरा लाभ लिया जा रहा है । पूर्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के पद पर पदस्थ होने के पश्चात अनुसूचित जनजाति वर्ग में लुंड्रा विधानसभा टिकट दिए जाने पर पार्टी यह निर्णय ले कि “प्रबोध मिंज अल्पसंख्यक है या अनुसूचित जनजाति वर्ग के अंतर्गत है”।
विरोध प्रदर्शन करने वालो द्वारा कहा गया कि भाजपा द्वारा लुंड्रा विधानसभा प्रत्यासी में तब्दीली न करने पर इसका असर विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को खामियाजा उठाना पड़ेगा एवं विरोध का यह असर लुंड्रा विधासभा के अतिरिक्त अन्य 89 विधानसभाओं में भी पड़ने संबंधित बाते कही गई । विरोध प्रदर्शन व आक्रोश रैली में कला केंद्र में हजारों की संख्या में सर्व आदिवासी समाज व सर्व हिन्दू समाज के लोग नजर आये ।
गौरतलब है कि विगत दिनों प्रदेश स्तरीय रजवार समाज के सम्मेलन में अनुसूचित जनजाति सूची में रजवार को शामिल कोई जाने हेतु प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था । जिसमें सरगुजा के साथ ही अन्य जिलों के रजवार समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होते हुवे देखा गया । जिसमें यह निर्णय लिया गया कि यदि भाजपा पार्टी रजवार समाज को अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित करती है तो भाजपा को वोट दिया जाएगा अन्यथा सूची में शामिल न करने की स्थिति में कांग्रेस को वोट देने की बात कही गई ।








Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









