सरगुजा -सरगवां अंबिकापुर में हुआ स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन।

अंबिकापुर से माही सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट

राधा कृष्ण होम्योपैथी एवं एमएस सरगुजा न्यूज के तत्वाधान में न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल सरगवां अंबिकापुर में हुआ स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन

सरगवां अंबिकापुर स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में राधा कृष्ण होम्योपैथी एवं एमएस सरगुजा न्यूज के द्वारा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राधा कृष्ण होम्योपैथी की डॉक्टर कौशिकी सिंह और उनकी पूरी टीम न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में आई और स्कूल के बच्चों और शिक्षको का उपचार किया।

राधा कृष्ण होम्योपैथी के विशेषज्ञों द्वारा आयोजित शिविर में विभिन्न बीमारियों और इलाज के बारे में जानकारी दिया गया एवं दवाई भी वितरण करवाई गई एवं शिविर में आए लगभग 300 बच्चों और 25 शिक्षको को लाभान्वित किया गया।

होम्योपैथी स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य प्रदीप रॉय, मैनेजमेंट अधिकारी श्री किशोर तिवारी, उप प्राचार्य विक्रम सिंह, अजय मिश्रा, सुचिता एवं एमएस सरगुजा न्यूज की संपादक माही सिंह राजपूत की उपस्थिति में शिविर संपन्न किया गया।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज