
प्रेमनगर में राशन वितरण फेल! हजारों ग्रामीण खाली हाथ लौटे
📍 स्थान: प्रेमनगर SNT NEWS manish soni
प्रेमनगर नगर पंचायत के राशन वितरण केंद्र में प्रशासनिक अव्यवस्था की बड़ी तस्वीर सामने आई है। 28 फरवरी 2026, माह के अंतिम दिन हजारों ग्रामीण और किसान सुबह से ही राशन लेने के लिए कतार में खड़े रहे, लेकिन शाम तक भी वितरण शुरू नहीं हो सका।
दिनभर इंतजार… फिर निराशा
बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ आए परिवार घंटों धूप में खड़े रहे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, भीड़ बढ़ती गई और हालात भगदड़ जैसे हो गए। अंत में अधिकांश लोग खाली हाथ घर लौटने को मजबूर हुए।
जिम्मेदार कौन?

ग्रामीणों का आरोप है कि न तो अधिकारियों ने कोई स्पष्ट सूचना दी और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
अब सवाल उठ रहे हैं —
क्या यह आपूर्ति विभाग की नाकामी है?
क्या स्थानीय प्रशासन की लापरवाही है?
या फिर पूरी व्यवस्था ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है?
उग्र आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने साफ कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई और समय पर राशन वितरण सुनिश्चित नहीं किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर क्या कदम उठाता है।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









