Surguja News Today

लुण्ड्रा विकासखंड की नागम ग्राम पंचायत को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार!

लुण्ड्रा विकासखंड की नागम ग्राम पंचायत को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार!

Shaif firdousi -जिले की लुण्ड्रा विकासखंड की नागम ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्लेनरी हॉल, विज्ञान भवन, नयी दिल्ली में आयोजित पंचायतों के प्रोत्साहन- सह- पुरस्कार समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह के हाथों नागम पंचायत के सरपंच श्री भंडारी राम पैंकरा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। जिले के कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने इस पुरस्कार के लिए नागम पंचायत को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता और प्रशासकीय सहयोग से नागम ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विभिन्न तरह की आयमूलक गतिविधियों से जुड़कर स्वरोजगार अपनाकर खुद को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। इसके साथ ही यहां मनरेगा के माध्यम से रोजगार, शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के सुचारू संचालन से सभी तक भोजन, शिक्षा, स्वच्छ पेयजल, स्थानीय स्वच्छता आदि मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है। जिसके मद्देनजर ग्राम पंचायत नागम को उत्कृष्ट कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका की श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।
गौरतलब है कि पंचायतों को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करने को भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों द्वारा पुरस्कार के लिए आवेदन किया जाता है। इसमें नौ श्रेणियां हैं। एक ग्राम पंचायत सभी नौ श्रेणियों में आवेदन कर सकती हैं। जिला पंचायतों की श्रेणी में हर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर तीन-तीन जिला पंचायतों का विषयवार चयन किया जाता है। सम्मान समारोह में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर दिनेश अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा लुण्ड्रा जनपद के नागम ग्राम पंचायत निर्वाचित सरपंच भंडारी राम पैकरा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य का दायित्व निभा चुके हैं उनकी तेजतर्रार कार्यप्रणाली और ग्राम के सचिव कृष्णा यादव से बेहतर सामंजस्य की बदौलत सभी विकास कार्य को ईमानदारी पूर्वक संचालित की गई विशेष तौर पर गरीबी मुक्त उन्नत आजीविका मिशन के तहत नागम पंचायत के द्वारा बेहतर कार्य किए गए पंचायती राज मूल्यांकन वर्ष 2021 और 22 के लिए भी नागम का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा जिसके लिए राष्ट्रीय पंचायत अवॉर्ड सप्ताह जो 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलेगा चलाई जा रही है इस विशेष कार्यक्रम में नगम पंचायत में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करा पुरस्कार प्राप्त किया। तो आपको बता दें कि विकासखंड लुण्ड्रा के अंतर्गत आने वाले ग्राम नागम के द्वारा सभी क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य को अंजाम दी गई है और प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले पुरस्कार अपने नाम करवा कर लुण्ड्रा का नाम रोशन किया है। नागम ग्राम को मिली इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और सरपंच सचिव के बेहतर कार्य प्रणाली की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज