
लुण्ड्रा पंचायत सचिवो का अनवरत हड़ताल जारी।
पूरे प्रदेश भर में सचिव संग अपने मांगें के लेकर लगभग 25 दिनो से लगातार हड़ताल पर हैं। सचिव संघ के अनवरत हड़ताल पर चले जाने से काम काज पड़ा ठप।
परिवीक्षा अवधि के बाद शासकीयकरण करने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत सचिव संघ की हड़ताल जारी है । प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में पंचायत सचिवों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर 16 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है, ।
लुण्ड्रा जनपद पंचायत के समस्त सचिव द्वारा इन दिनों अपनी 1 सूत्रीय मांग को लेकर के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिससे लुण्ड्रा जनपद के 77 ग्राम पंचायतों में 16 मार्च से ताला लटका हुआ है और पूरी तरह से कामकाज ठप पड़ा है।


Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !
Post Views: 230









