वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बरगीडीह-उरदरा सड़क का भूमिपूजन

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बरगीडीह-उरदरा सड़क का भूमिपूजन विधायक प्रबोध मिंज के प्रयासों से 4.20 किमी सड़क का होगा उन्नयन, 4 करोड़ 54 लाख 34 हजार रुपए होंगे खर्च

SNT NEWS —लूँड़ा के क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। बरगीडीह से उरदरा तक जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

विधायक प्रबोध मिंज के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क उन्नयन कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद बुधवार को विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
बरगीडीह से उरदरा मार्ग की कुल लंबाई 4.20 किलोमीटर है। इसके उन्नयन कार्य पर 4 करोड़ 54 लाख 34 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी कठिन हो जाती थी। सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासी लंबे समय से प्रयासरत थे।
भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, सतीश जायसवाल, अरविंद गुप्ता, अभिषेक पावले सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने विधायक प्रबोध मिंज के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण पूरा होने से आवागमन की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज