BREAKING NEWS सरगुजा में कल स्कूलों की छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

BREAKING NEWS सरगुजा में कल स्कूलों की छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

अंबिकापुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम ‘मोंथा’ के प्रभाव से 30 अक्टूबर को तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सरगुजा जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अंबिकापुर द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश कलेक्टर के निर्देश पर जारी किया गया है।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज