
ब्रेकिंग न्यूज़ सीतापुर:- जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
सीतापुर थाना क्षेत्र के कुनकुरी लांजा दरहा के पास 18 अक्टूबर की रात करीब 7 बजे एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक चिड़िया मारने गया था इसी दौरान जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आ गया।
घटना की सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को सीतापुर मरच्यूरी में रखा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।












