
लुंड्रा में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, पिकअप समेत 4 नग साल चिरान जब्त
रीरीगढ़ पहाड़ से अवैध रूप से लकड़ी परिवहन किए जाने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम, आरोपी वाहन छोड़कर फरार
लुंड्रा SNT NEWS -सरगुजा जिले के लुंड्रा वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन सहित साल की लकड़ी के चार नग चिरान जब्त किए हैं। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि रीरीगढ़ पहाड़ क्षेत्र से पिकअप वाहन में साल की लकड़ी के चार नग चिरान का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन और लकड़ी को जब्त कर लिया।
वन विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए। मामले में वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में आईएफएस एवं एसडीओ कुणाल मिश्रा ने बताया कि आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए हैं। मामले में प्रकरण दर्ज कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में लुंड्रा वन विभाग की टीम रही मौजूद। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन सहित साल की लकड़ी के चार नग चिरान जब्त किए। मामले में वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।












