पांच ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, लेकिन बड़े रेत माफिया बेखौफ! दूसरे राज्यों तक हो रही रेत की तस्करी

पांच ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, लेकिन बड़े रेत माफिया बेखौफ! दूसरे राज्यों तक हो रही रेत की तस्करी


खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, छोटे तस्करों पर कार्रवाई तक सीमित रहने के आरोप; बड़े कारोबारियों पर शिकंजा कसने की मांग

(रुपेश गुप्ता) सीतापुर/सरगुजा। जिले के माँड नदी सहित मंगरेलगड़ राधापुर प्रतापगढ बिसुनपुर के नदियों से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किया जा रहा।

अवैध खनन के ख़िलाफ़ आज खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टरों को पकड़ा है।
विभागीय टीम ने जब्त वाहनों को सीतापुर थाने के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय बड़े रेत माफिया और दूसरे राज्यों तक हो रही रेत की कथित तस्करी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि खनिज विभाग की कार्रवाई कभी-कभार छोटे तस्करों तक ही सीमित रह जाती है, जबकि बड़े स्तर पर रेत का अवैध कारोबार करने वाले लोग बेखौफ होकर अपना काम कर रहे हैं।
ट्रकों में भरकर दूसरे राज्यों तक रेत पहुंचाई जा रही।
क्षेत्र में बड़े रेत कारोबारियों के सक्रिय होने और रोजाना ट्रकों में रेत भरकर दूसरे राज्यों तक भेजे जाने के आरोप हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि बड़े पैमाने पर हो रहे इस अवैध कारोबार के कारण शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद बड़े कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रेत के अवैध उत्खनन से न केवल शासन को राजस्व की हानि होती है, बल्कि नदियों के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है। यदि बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और परिवहन हो रहा है, तो इसकी नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई जरूरी है।

छोटे वाहनों पर कार्रवाई, बड़े कारोबारियों पर कब कसेगा शिकंजा?
खनिज विभाग की ओर से पांच ट्रैक्टरों पर की गई कार्रवाई के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या विभाग बड़े रेत कारोबारियों और दूसरे राज्यों तक रेत पहुंचाने वाले नेटवर्क की भी जांच करेगा? क्षेत्र में सक्रिय कथित रेत माफिया के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने पर अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाना मुश्किल होगा।


आवश्यक है कि खनिज विभाग नदी घाटों, रेत के भंडारण स्थलों और परिवहन मार्गों की नियमित जांच करे। साथ ही ट्रकों के माध्यम से होने वाले कथित अवैध परिवहन, रेत के स्रोत और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
अब देखना होगा कि पांच ट्रैक्टरों पर कार्रवाई के बाद खनिज विभाग बड़े रेत कारोबारियों के खिलाफ भी अभियान चलाता है या कार्रवाई छोटे वाहनों तक ही सीमित रहती है।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज