प्रेमनगर में गरमाई सियासत: पट्टा नहीं तो वोट नहीं की आवाज !

प्रेमनगर में गरमाई सियासत: “पट्टा नहीं तो वोट नहीं” की आवाज

Manish soni रिपोर्टर SNT NEWS सूरजपुर– नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच सूरजपुर जिले के प्रेमनगर नगर पंचायत में वन अधिकार पट्टे का मुद्दा एक बार फिर गरमाता नजर आ रहा है। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 और 15 के सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने वन अधिकार पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, राशन, पेंशन और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से क्षेत्र में निवास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें वन अधिकार पट्टा नहीं मिल पाया है।

ग्रामीण

ग्रामीणों के मुताबिक पट्टा नहीं होने के कारण उन्हें प्रधानमंत्री आवास सहित कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नगर पंचायत की ओर से टैक्स की मांग किए जाने को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाए।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से मांग और आश्वासन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने वन अधिकार पट्टा नहीं मिलने पर आगामी नगरीय निकाय चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।

ग्रामीणों का कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं पर ठोस कार्रवाई चाहिए।

गौरतलब है कि प्रेमनगर नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं और आगामी वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2026 को निर्धारित की गई है।

अब सवाल यह है कि क्या चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने से पहले वार्ड 13 और 15 के ग्रामीणों की पट्टे समेत अन्य मांगों पर प्रशासन कोई ठोस पहल करेगा ?

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज