आयुष्मान योजना में फर्जी मरीज और कमीशनखोरी का मामला! 2 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, 17 अस्पताल जांच के घेरे में

आयुष्मान योजना में फर्जी मरीज और कमीशनखोरी का मामला! 2 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, 17 अस्पताल जांच के घेरे में

अंबिकापुर की डीएचटी केयर हॉस्पिटल में पड़ी रेड DHT CARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत फर्जी तरीके से मरीजों को भर्ती दिखाकर क्लेम करने और कमीशनखोरी की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद दो निजी अस्पतालों का नर्सिंग होम एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आयुष्मान योजना में अनियमितता की शिकायतों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी। कमेटी की जांच और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई।

दो अस्पतालों पर सीधी कार्रवाई

जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद मेड लाइफ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और लोटस हॉस्पिटल एडवांस यूरोलॉजी सेंटर का नर्सिंग होम एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है।

विभाग के मुताबिक, इन मामलों में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों की भर्ती और क्लेम से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई थी।

17 अस्पताल जांच के दायरे में

स्वास्थ्य विभाग की जांच में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के कुल 17 अस्पतालों को शामिल किया गया है। इनमें बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, कबीरधाम, कोंडागांव, कोरबा, रायपुर और सरगुजा के अस्पताल शामिल हैं।

जांच सूची में शामिल अस्पतालों में—

– SCH हॉस्पिटल, बस्तर
– अशोक प्रसूति मंदिर, बिलासपुर
– केयर एन क्योर मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बिलासपुर
– मेहता चिल्ड्रन नर्सिंग होम, बिलासपुर
– श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, दुर्ग
– पल्स हॉस्पिटल, दुर्ग
– जय जगन्नाथ हेल्थ केयर, कबीरधाम
– नेताम हॉस्पिटल एंड इनफर्टिलिटी सेंटर, कोंडागांव
– हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल, कोरबा
– SRIMSR श्री रावतपुरा सरकार हॉस्पिटल, रायपुर
– श्री अनंत साईं हॉस्पिटल, रायपुर
– श्री महावीर हॉस्पिटल, रायपुर
– श्रीनिवास हॉस्पिटल, रायपुर
– SK केयर हॉस्पिटल, रायपुर
– विजन सेंटर आई हॉस्पिटल, रायपुर
– DHT केयर हॉस्पिटल, सरगुजा
– वरदान हॉस्पिटल, रायपुर

फर्जी मरीज भर्ती दिखाने और कमीशनखोरी के आरोप

स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर इंद्रजीत बर्मन के मुताबिक, आयुष्मान योजना से जुड़ी शिकायतों की जांच के लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दी थी। विभाग के अनुसार जांच के दौरान फर्जी मरीजों को भर्ती दिखाने और कमीशनखोरी से जुड़ी अनियमितताएं सामने आईं।

बाकी अस्पतालों की जांच जारी

दो अस्पतालों पर कार्रवाई के बाद अब अन्य अस्पतालों से जुड़े दस्तावेजों और आयुष्मान क्लेम की भी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यानी आयुष्मान योजना में मरीजों के इलाज के नाम पर होने वाले क्लेम की निगरानी अब स्वास्थ्य विभाग के रडार पर है।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज