
छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: डीईओ से हटाए गए मनीराम यादव बने प्राचार्य, नरेंद्र कुमार निरापुरे को मिली बलरामपुर की कमान
नवा रायपुर अंबिकापुर:SNT NEWS-छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा प्रशासनिक आधार पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दो अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना सौंपी गई है.
फेरबदल के मुख्य बिंदु:
श्री मनीराम यादव (प्राचार्य): इन्हें बलरामपुर-रामानुजगंज के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के पद से हटाते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा, विकासखंड अंबिकापुर, जिला सरगुजा में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है.
श्री नरेन्द्र कुमार निरापुरे (प्राचार्य): इन्हें शासकीय हाई स्कूल कोराचा, विकासखंड मानपुर, जिला मोहला-मानपुर-अं. चौकी से स्थानांतरित कर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर-रामानुजगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव रामेश्वर प्रसाद वर्मा द्वारा दिनांक 28 सितंबर 2026 को डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है. इस प्रशासनिक आदेश की प्रति मुख्यमंत्री सचिवालय, स्कूल शिक्षा मंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मुख्य सचिव कार्यालय, लोक शिक्षण संचालनालय और संबंधित जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है.












