नरकालो जलाशय में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमदान एवं जल संरक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नरकालो जलाशय में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमदान एवं जल संरक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर 28 सितम्बर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जल संसाधन विभाग, संभाग क्रमांक-1 द्वारा सोमवार को विकासखंड लखनपुर स्थित नरकालो जलाशय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत  श्रमदान कर साफ-सफाई की गई, जलसंरक्षण के प्रति लोगों को जागरूकता किया गया तथा पौधारोपण किया गया। अभियान में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अभियान के दौरान  नरकालो जलाशय  परिसर में सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। उपस्थित लोगों ने जलाशय एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में योगदान दिया। साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा भविष्य के लिए जल बचाने की आवश्यकता पर जानकारी दी गई।  कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने जल संरक्षण की शपथ ली और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Picture of Rupesh Gupta

Rupesh Gupta

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज