राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयं सेवक पुरस्कार से सम्मानित हुई रासेयो स्वयं सेविका मीना राजवाड़े

राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयं सेवक पुरस्कार से सम्मानित हुई रासेयो स्वयं सेविका मीना राजवाड़े
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर  राजेश गुप्ता सलका.
छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस 24 सितंबर 2026 के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार रायपुर में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह मुख्य अतिथि माननीय श्री विष्णु देव साय जी , मुख्यमंत्री छ.ग, अध्यक्ष माननीय श्री टंकराम वर्मा जी, उच्च शिक्षा मंत्री , सारस्वत अतिथि श्री अविनाश चंपावत जी,सचिव उच्च शिक्षा विभाग ,श्रीमती रीता यादव आयुक्त , उच्च शिक्षा विभाग ,श्री अशोक कुमार श्रोती उपकार्यक्रम सलाहकार क्षेत्रीय निदेशक, भोपाल, सुश्री डॉ नीता बाजपेई राज्य एन एस एस अधिकारी की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों की दक्षता और उत्कृष्टता के आधार पर अतिथियों के करकमलों से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अघिना-सलका, विकास खण्ड -भैयाथान,जिला -सूरजपुर छत्तीसगढ़ की स्वयं सेविका कु  मीना राजवाड़े को विद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ स्वयं सेवक पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया गया। मीना राजवाड़े को पुरस्कार के तहत  प्रमाण पत्र एवं 15 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी ।
विद्यालय की एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी रीता गिरी ने बताया कि एन एस एस इकाई युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा शिक्षा विभाग के समस्त गतिविधियों के संचालन में निरंतर सक्रिय रही है।

इसके पूर्व भी विद्यालय की तीन छात्राओं, संस्था तथा कार्यक्रम अधिकारी को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।मीना राजवाड़े पढ़ाई के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की नियमित एवं विशेष गतिविधियों में हमेशा सक्रिय सहभागिता निभाती रही हैं। उन्होंने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता, पोषण जागरूकता, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यालय द्वारा ग्राम बैजनाथपुर ब एवं कसकेला में आयोजित  दो विशेष सात दिवसीय शिवर में भी इनकी सक्रिय सहभागिता रही साथ ही सेंट लारेंस इंटरनेशनल स्कूल यमुनानगर (हरियाणा) में 17 से 23 सितंबर 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में मीना राजवाड़े ने टीम छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था।
विद्यालय की इस गौरवशाली सफलता पर   राज्य एन एस एस अधिकारी डॉ नीता बाजपेयी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ एस एन पाण्डेय, जिला संगठक प्रो अमित बनाफर, समस्त राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार,शिक्षा विभाग, प्राचार्य   सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं जनप्रतिनिधियों से बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज