घूंघुट्टा डैम के गेट के पास फंसा मिला युवक का शव, गोताखोरों की मदद से निकाला गया

घूंघुट्टा डैम के गेट के पास फंसा मिला युवक का शव, गोताखोरों की मदद से निकाला गया

अंबिकापुर/दरिमा। घूंघुट्टा डैम के गेट के पास पानी में एक युवक का शव फंसा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया।

पुलिस की निगरानी में शुक्रवार को गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 19 वर्षीय रितिक साहू के रूप में बताई जा रही है। युवक अंबिकापुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि, युवक किस थाना क्षेत्र का रहने वाला था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज