
सीतापुर में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी का पद लम्बे समय से खाली, सुशील मिश्रा को मिला अतिरिक्त प्रभार
रुपेश गुप्ता सीतापुर-कार्यालयीन कार्य प्रभावित होने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
सीतापुर। विकासखंड कार्यालय सीतापुर में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) का पद रिक्त होने से कार्यालयीन कार्य प्रभावित हो रहे थे। इसे देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा ने तत्कालिक व्यवस्था के तहत सुशील मिश्रा, सीएसी, संकुल आदर्श नगर सीतापुर को सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सीतापुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंबिकापुर से 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सुशील मिश्रा को यह जिम्मेदारी उनके मूल कार्यों के साथ-साथ आगामी आदेश तक दी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित पद पर नियमित पदस्थापना होने के बाद यह व्यवस्था स्वतः समाप्त मानी जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश को तत्काल प्रभावशील करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर सरगुजा, संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सीतापुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को भेजी गई है।












