28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों के लिए जारी की एडवाइजरी

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों के लिए जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली/भोपाल। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इसे लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

SBI ने ग्राहकों से अपील की है कि हड़ताल की संभावित अवधि को देखते हुए जरूरी बैंकिंग लेनदेन पहले ही पूरा कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

बैंक ने ग्राहकों को नकदी की जरूरत के लिए ATM/ADWM का इस्तेमाल करने और Customer Service Points (CSPs) की सुविधा लेने की सलाह दी है।

इसके अलावा ग्राहक Internet Banking, YONO, Mobile Banking, UPI और अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

SBI ने कहा है कि हड़ताल की अवधि में आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बैंक ने संभावित असुविधा के लिए ग्राहकों से खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह:
• जरूरी बैंकिंग काम 28 सितंबर से पहले निपटा लें
• नकदी के लिए ATM/ADWM का इस्तेमाल करें
• CSP की सुविधा का उपयोग करें
• UPI, YONO और Mobile Banking को प्राथमिकता दें
• Internet Banking से ऑनलाइन लेनदेन करें

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज