
लुंड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 138 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
लुंड्रा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सरगुजा पुलिस की कार्रवाई में करीब 138 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान बलराज सिंह और अजय बंसल, दोनों निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मामले में बरामद गांजा करीब 53 पैकेटों में रखा गया था। इसकी कीमत करीब ₹74 लाख बताए जाने की जानकारी है। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध वाहन से गांजा बरामद किया गया।
SNT News
पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।














