Batouli गैर इरादतन हत्या के मामले मे आरोपी गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या के मामले मे आरोपी गिरफ्तार

थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी द्वारा लगाए गए अवैध कनेक्शन के तारंगित तार के संपर्क मे आने से हुई थी मृतिक की मृत्यु।
:- आरोपी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त तार किया गया जप्त।


मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 12.09.2026 को सूचक राम कैलाश द्वारा थाना बतौली में सूचना दर्ज कराई गई कि उसका भाई रामकृष्णा कोरवा अपने साथियों के साथ बाड़ी सफाई का काम कर रहा था। काम के दौरान सुबह लगभग 10:30 बजे काटे गए झाड़ी कों हटाने के लिए लकड़ी का गेंड़ा लेने के लिए मनबहाल कोरवा के मक्के के खेत के पास से गुजरा, जहाँ वह अवैध रूप से बिछाए गए बिजली तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से रामकृष्णा कोरवा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक रामकृष्णा कोरवा की मृत्यू मनबहाल कोरवा के द्वारा अपने घर से अवैध कनेक्शन कर अपने बाडी में लगे मक्का फसल के किनारे जंगली जानवर सुअर के शिकार हेतु खींचे गये नंगा जी०आई० बिजली तारंगित तार के सम्पर्क में आने से करेंट लगने से हुआ है। आरोपी मनबहाल कोरवा द्वारा यह जानते हुए कि अवैध असुरक्षित विद्युत तारंगित तार कनेक्शन से करेंट लगने से किसी व्यक्ति की मृत्यू हो, संभाव्य है यह जानते हुए उसके द्वारा अपराध कारित किया गया है। सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 63/2026 धारा 194 बी.एन.एस.एस. कायम कर जांच में लिया गया। मामले के आरोपी के विरुद्ध थाना बतौली मे अपराध क्रमांक 117/26 धारा 105 बी.एन.एस. एवं 135 विद्युत् अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी मनबहाल राम को पकड़कर थाना लाकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *मनबहाल राम पिता कमंडल उम्र 44 वर्ष साकिन बासाझाल थाना बतौली* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त बिजली तार को जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, आरक्षक राकेश एक्का वीरेंद्र बंजारे, राजेश खलखो, जोगी बड़ा समेत अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज