नवडीहा मछली नाले में मिले महिला के शव की हुई पहचान, हादसे में मौत की आशंका

नवडीहा मछली नाले में मिले महिला के शव की हुई पहचान, हादसे में मौत की आशंका

अंबिकापुर/धौरपुर SNT NEWS– धौरपुर थाना क्षेत्र के नवडीहा मछली नाले में 9 सितंबर को मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय रजनी दास, पिता हीरा दास, निवासी ग्राम गासी के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

चार दिन पहले मायके से निकली थी महिला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रजनी दास की करीब चार महीने पहले बरकोल में शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले वह अपने मायके गई थी और वहां करीब चार दिन रुकने के बाद अकेले वापस लौट रही थी। इसी दौरान उसके साथ हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

नाले में फिसलकर गिरने की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में नदी/नाले में फिसलकर गिरने के कारण हादसे में मौत होने की आशंका सामने आ रही है। हालांकि अभी मौत की वजह को लेकर अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शरीर पर किसी स्पष्ट चोट या गला दबाने के निशान की पुष्टि नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जांच अधिकारी राम्हाश्री राम के मुताबिक मामले में जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

SNT NEWS — आपकी सोच से भी तेज

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज