एनएच-43 पर सड़क कम, गड्ढे और कीचड़ ज्यादा—व्यस्त मुख्य मार्ग बना ‘मुसीबत का सफर’

एनएच-43 पर सड़क कम, गड्ढे और कीचड़ ज्यादा—व्यस्त मुख्य मार्ग बना ‘मुसीबत का सफर’

रुपेश गुप्ता सीतापुर-नगर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-43 की बदहाली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोनतराई से सुर तक करीब 3 किलोमीटर सड़क बड़े-बड़े गड्ढों, उखड़ी गिट्टी और कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। बारिश होते ही सड़क की हालत और भी बदतर हो जाती है।
यह मार्ग नगर का मुख्य और अत्यंत व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां दिनभर भारी यातायात का दबाव बना रहता है। बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया, यात्री वाहन और भारी वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क पर बने गड्ढे हादसों के शिकार हो रहे है।ख़स्ता हाल सड़क पर कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।ऐसे में इस मार्ग से गुजरना वाहन चालकों के लिए किसी जोखिम से कम नहीं है।
खासकर महिलाओं, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा होने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। कई बार वाहन चालक संतुलन खोकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
शहर के अंदर से गुजरने वाली एनएच-43 अब सड़क कम और ‘गड्ढों का ट्रैक’ ज्यादा नजर आ रहा है। बारिश के बाद तो स्थिति ऐसी हो जाती है कि वाहन चालक सड़क पर सफर नहीं करते, बल्कि गड्ढों के बीच सुरक्षित रास्ता खोजते हुए आगे बढ़ते हैं। स्कूटी चालकों के लिए तो हर गड्ढा ‘सरप्राइज टेस्ट’ साबित हो रहा है।


सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिस सड़क से प्रतिदिन भारी संख्या में वाहन की आवाजाही है, उसी मुख्य मार्ग की हालत लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। सड़क की बदहाली और लगातार बढ़ते यातायात का दबाव मिलकर दुर्घटना की आशंका को और बढ़ा रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत, बड़े गड्ढों को भरने तथा जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे के बाद विभाग जागे, इससे पहले ही सड़क की स्थिति सुधारना जरूरी है।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस व्यस्त मार्ग को गड्ढों और कीचड़ से कब राहत दिलाता है, सड़क की दोनों ओर की नालीया भी पूरी तरह जाम है जिसके कारण पानी निकासी सड़क से हो रही है जिसके कारण सड़क पूरी तरह से ख़राब हो चुकी है।कुछ लोग के द्वारा अपनी सहूलियत के चलते नालियो को पाट दिया  है जिसे भी ज़िम्मेदार विभाग द्वारा साफ़ई नहीं कराया जाना भी इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है।

सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीतापुर एस डी एम फागेश सिन्हा को ज्ञापन सौप सड़क का सुधार जल्द कराने की माँग की है।


इस विषय पर NH विभाग के ई ई आर डी तामरे से सड़क के सुधार को लेकर चर्चा करने पर बताया गया कि शहर की सड़क के दोनों तरफ़ से पानी निकासी नहीं होने के कारण समस्या हो रहा है लगातार बारिश होने के कारण सुधार नहीं हो पा रहा है बारिश रुकते ही जल्द सड़क का सुधार कार्य कराया जायेगा।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज