कांग्रेस के सृजन संगठन अभियान को लेकर मंडल एवं बूथ स्तर की बैठक, टी.एस. सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के निर्देश

रुपेश गुप्ता -सीतापुर  19 अगस्त 2026। कांग्रेस के सृजन संगठन अभियान के तहत बुधवार को मंडल एवं बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव तथा पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आगमन हुआ, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


बैठक के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सृजन संगठन अभियान के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का कार्य किया जाए।

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भी संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर अपने विचार रखे। बैठक में आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा हुई।

बैठक में टी.एस. सिंहदेव, अमरजीत भगत, प्रभारी अहल यादव, गणेश सोनी, प्रेमदान कुजूर, संदीप गुप्ता, अरुण गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सुनील अभिषेक, मनसुख, आशीष, हरिकिश्त सिंह बाबी, अनमोल लकड़ा, अनिता पकारा, शंकर गुप्ता सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सृजन संगठन अभियान को मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज