रिश्वतखोर कर्मचारी की सेवा समाप्त, डीईओ ने किया बर्खास्त

रिश्वतखोर कर्मचारी की सेवा समाप्त, डीईओ ने किया बर्खास्त

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए गए सहायक ग्रेड कर्मचारी गौतम सिंह आयम की शासकीय सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

गौतम सिंह आयम वाड्रफनगर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में सहायक ग्रेड कर्मचारी के पद पर पदस्थ थे। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने उन्हें 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

रिश्वतखोरी के इस मामले में न्यायालय में भी सुनवाई हुई, जहां आरोपी कर्मचारी को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया गया। अदालत ने उन्हें तीन वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई थी।

न्यायालय से दोषसिद्धि के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शासकीय सेवा में बने रहने के संबंध में कार्रवाई की। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर गौतम सिंह आयम को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया।

भ्रष्टाचार के मामले में दोषसिद्ध कर्मचारी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज