दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

लहपटरा। हाईवे रोड पर आज शाम लगभग 6:40 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बेलदगी निवासी रूप देव रजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूप देव रजवाड़े अपनी निजी बाइक क्रमांक CG 15 EC 7788 से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान लहपटरा स्थित हाईवे रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रूप देव रजवाड़े ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों और क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज