
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी घायल
दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रकेली निवासी बिहारी मिंज अपनी पत्नी सोनमेत मिंज के साथ खेत में रोपाई के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी दोनों उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बिहारी मिंज शासकीय स्कूल में प्यून के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को शाम 4 बजे वेअपनी पत्नी के साथ खेत में रोपाई का काम करने गए थे। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू होने पर दोनों बारिश से बचने के लिए खेत के पास एक पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों झुलस गए।
घटना के बाद परिजनों एवं आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बिहारी मिंज को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी सोनमेत मिंज का अंबिकापुर के निजी हॉस्पिटल एकता में इलाज जारी है।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। आकाशीय बिजली की इस घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416











