
पाली (कोरबा) विकासखंड की टीम ने लुण्ड्रा के इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर का किया एक्सपोजर भ्रमण
Shaif Firdousi अंबिकापुर/लुण्ड्रा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा के निर्देश एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत लुण्ड्रा के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत लुण्ड्रा अंतर्गत संचालित इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (IFC) का अध्ययन एवं अनुभव साझा करने के उद्देश्य से जिला कोरबा के पाली विकासखंड की टीम ने एक्सपोजर भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान टीम ने ग्राम पंचायत जमड़ी एवं डकई में संचालित आजीविका सेवा केंद्र, गोट ब्रीडिंग यूनिट, चिक्स ब्रूडिंग यूनिट तथा मत्स्य पालन इकाई का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने इन इकाइयों के संचालन, आजीविका संवर्धन, समूह आधारित उद्यमिता और ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने के सफल मॉडलों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधन इकाई (NRLM) सरगुजा, विकासखंड स्तरीय NRLM टीम, IFC एंकर, पीआरपी, IFC सीआरपी तथा विभिन्न उद्यमी उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान आजीविका गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचारों एवं बेहतर कार्यप्रणालियों पर विस्तृत चर्चा की गई, ताकि इन सफल मॉडलों को अन्य क्षेत्रों में भी लागू कर ग्रामीण आजीविका को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।




Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416











