Skip to main content

Surguja News Today

20 वर्षों से अल्प सुविधाओं में संचालित मातृछाया संस्कृत विद्यालय को सीनियर सिटीजन फोरम ने किया लगभग दो लाख के नगदी सहित सामग्री का सहयोग

20 वर्षों से अल्प सुविधाओं में संचालित मातृछाया संस्कृत विद्यालय को सीनियर सिटीजन फोरम ने किया लगभग दो लाख के नगदी सहित सामग्री का सहयोग
रुपेश गुप्ता सीतापुर। माँ मंगरेलगढ़ मंदिर प्रांगण में वर्ष 2006 से संचालित मातृछाया संस्कृत विद्यालय आज भी सीमित संसाधनों के बीच निरंतर शिक्षा का दीप प्रज्ज्वलित किए हुए है। विद्यालय में कक्षा पहली से आठवीं तक की शिक्षा पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाती है। यहां अध्ययनरत अधिकांश छात्र-छात्राएं अनाथ अथवा अत्यंत गरीब एवं असहाय परिवारों से हैं।

विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं आवास की व्यवस्था भी मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से की जाती है। सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बावजूद विद्यालय का संचालन पिछले 20 वर्षों से निरंतर जारी है।

हाल ही में सीनियर सिटीजन फोरम फॉर सिविल राइट्स, अंबिकापुर के पदाधिकारियों को विद्यालय की जानकारी मिलने पर उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फोरम के अध्यक्ष आई.बी. तिवारी, संरक्षक विष्णु अग्रवाल, तारा गुप्ता एवं महेन्द्र सिंह बग्गा ने विद्यालय के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से यहां की मूलभूत कमियों को दूर कर इसे और बेहतर बनाया जा सकता है।

विद्यालय में शिक्षकों की कमी को देखते हुए सीनियर सिटीजन फोरम ने एक शिक्षक के एक वर्ष के वेतन के लिए ₹60,000 का चेक विद्यालय संचालन समिति को प्रदान किया, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रह सके। साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए पलंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं को देखते हुए एक लाख पचास हज़ार रुपए की सामग्री उपलब्ध कराया गया है और आगे भी इसी तरह की सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया।


मातृछाया संस्कृत विद्यालय की संचालन समिति ने इस सहयोग के लिए सीनियर सिटीजन फोरम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाज के सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर घनश्याम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रफीक खान, रमेन्द्र सिंह, अंजनी अग्रवाल, रामू, पी.एस. द्विवेदी, रामचंद्र अग्रवाल, बी.डी. सोनी, रामअवतार अग्रवाल, पी. श्रीवास्तव सहित फोरम के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज