
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, लुंड्रा में नव प्रवेश उत्सव का आयोजन, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
अंबिकापुर/लुंड्रा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, लुंड्रा में 29 जुलाई 2026 को नव प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण मिंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष नृत्या पावले, जनपद सदस्य राजेश सोनी, विधायक प्रतिनिधि जयंत मित्र, बीईओ लुंड्रा, बीआरसीसी मनीष कुमार, अजय सिंह, अरविंद गुप्ता, मनीष सोनी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम का संचालन ममता किंडो ने किया। प्रतिवेदन का वाचन विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन भी विद्यालय परिवार की ओर से किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षा विभाग के अधिकारी, सीएसी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












