
Rupesh gupta सीतापुर– 23 जुलाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीतापुर ने गुरुवार को ब्लॉक अध्यक्ष तिलक राज बेहरा के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नई दिल्ली में छात्र-युवा आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे अलोकतांत्रिक और दमनात्मक बताया गया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों, युवाओं और विपक्षी नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उनका कहना था कि छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास उचित नहीं है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने राष्ट्रपति से तीन प्रमुख मांगें की है—
– केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा लिया जाए।
– परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं एवं व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
– नई दिल्ली में छात्र एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर एवं आपराधिक प्रकरण वापस लिए जाएं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक राज बेहरा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को छात्रों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए, न कि दमनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।
इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।
(नोट: यह समाचार कांग्रेस द्वारा दिए गए ज्ञापन और उसमें लगाए गए आरोपों एवं मांगों पर आधारित है।)

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












