Skip to main content

Surguja News Today

Crime news गला रेतकर हत्या, दो आरोपी पहुंचे थाने !

जमीन विवाद में प्रधान पाठक की गला रेतकर हत्या, दो आरोपी थाने पहुंचे

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक प्रधान पाठक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना त्रिकुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम धमनी-राधानगर की है। मृतक की पहचान जयकरण जागते के रूप में हुई है, जो प्राथमिक शाला कुम्हारियापारा, धमनी में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे।

जानकारी के अनुसार, जयकरण जागते सोमवार सुबह अपने घर राधानगर से स्कूल के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उनका गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। आरोप है कि मृतक के दो चचेरे भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी स्वयं त्रिकुण्डा थाने पहुंच गए और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने हत्या के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया है।

इधर, हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

फिलहाल पुलिस हत्या, आगजनी और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज