Skip to main content

Surguja News Today

Lundra – पेड़ के नीचे मोबाइल देख रहे 4 बच्चों पर गिरी गाज, 2 की दर्दनाक मौत, 2 सगे भाई घायल

पेड़ के नीचे मोबाइल देख रहे 4 बच्चों पर गिरी गाज, 2 की दर्दनाक मौत, 2 सगे भाई घायल
सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम में शुक्रवार शाम हल्की बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पेड़ के नीचे मोबाइल देख रहे चार बच्चे गाज की चपेट में आ गए। हादसे में रंजीत नगेशिया (12 वर्ष) और रोशन नगेशिया (12 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, प्रभु राम (11 वर्ष) और उसका सगा भाई दिनेश (13 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 5 बजे हल्की बारिश शुरू होने पर भी बच्चे पेड़ के नीचे ही बैठे रहे। इसी दौरान तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिरी, जिसकी चपेट में चारों बच्चे आ गए।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज